Bokaro News: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चार फुटबॉल टीमों को दी खेल सामग्री
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद की पहल पर सोमवार को पेटरवार प्रखंड की ओरदाना पंचायत की चार फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री वितरित की गई। इसमें फुटबॉल और जर्सी शामिल हैं। मंत्री के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पेटरवार प्रखंड के वरीय कार्यकर्ता गंगाधर महतो ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की। जिन टीमों को सामग्री दी गई, उनमें भदवा जारा की दो टीमें तथा गुनिया पखना और महलीजारा की एक-एक टीम शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और फुटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.