बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: पेटरवार। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अनेकों लोगों ने भेंट की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये अनेकों लोगों ने विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों से मंत्री को अवगत कराया और उसका समाधान करने की गुहार लगाई। मंत्री ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सरकार हर नागरिक के हित में विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...