बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत स्थित ओरदाना गांव में शुक्रवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष  बिनय कपूर 100 केवीए के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्दघाटन किया। ट्रांसफार्मर उद्दघाटन के पश्चात गांव में विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से फूल-माला पहनाकर बिनय कपूर का भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि बीते गुरुवार की रात में विधुत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिससे पूरा गांव अंधकार की आगोश में समा गया था। ग्रामीणों ने मंत्री पुत्र से मिलकर एक विधुत ट्रांसफार्मर देने की मांग की थी और 8 घंटे के अंदर गांव को एक नया विधुत ट्...