Bokaro News: मंत्री ने सुनीं गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत समस्याओं के साथ क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.