बोकारो, अगस्त 25 -- Bokaro News: पेटरवार। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार  विधायक प्रतिनिधि राकेश सेठी ने  केवट टोला में लगाए गए 200 केवीए क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का सोमवार की शाम 7:00 बजे फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री के पहल पर महज 24 घंटा के 200 केवीए क्षमता का विधुत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। विधुत ट्रांसफार्मर चालू होने के साथ ही केवट टोला गांव में बिजली बहाल कर दी गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए मंत्री योगेंद्र प्रसाद  के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू,  प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, दामोदर ठाकुर , शक्तिधर महतो, अहसनुल अंसारी, शौक़त अंसारी, शिवचरण महतो , मिथुन कुम...