बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के पतकी पंचायत के चिनिया गढ़ा में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य  चित्रगुप्त महतो  ने एक नया  विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। विधुत ट्रांसफार्मर उद्दघाटन के बाद गांव में विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। विधुत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मंत्री के प्रति आभार व्यक्त की। इसके पूर्व चिनिया गढ़ा के  ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान कर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...