Bokaro News: मंजूरा में बारिश से ढहा कच्चा मकान, पांच बेटियों संग बेघर हुआ परिवार
बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को कसमार प्रखंड के मंजूरा पंचायत में पिंटू करमाली का कच्चा खपरैल मकान धराशायी हो गया।
घटनास्थल पर सुरक्षा गनीमत रही कि हादसे के समय पिंटू, उनकी पत्नी और पांचों बेटियां घर से बाहर थीं। इससे परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, लेकिन मकान गिरने के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। पिंटू करमाली पंचायत सचिवालय के समीप स्थित जर्जर मकान में परिवार के साथ रह रहे थे।
प्रशासन की भूमिका लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवारों में नमी बढ़ गई थी। शनिवार को अचानक मकान का एक हिस्सा गिरा और कुछ ही देर में पूरा घर ढह गया। वार्ड सदस्य उर्मिला देवी ने बताया कि परिवार की आवास संबंधी समस्या की जानकारी पहले ही पंचायत सचिव को दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.