Bokaro News: मंजूरा और झरमूंगा में धूमधाम से हुई मड़ई पूजा, अच्छी फसल की कामना
बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के मंजूरा एवं झरमूंगा गांव के मड़ई थान में मंगलवार को पारंपरिक मड़ई पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूजा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर ग्राम देवता की आराधना की तथा अच्छी वर्षा और धान की बेहतर फसल की कामना की। इस अवसर पर ग्राम देवता को जुड़ि के रूप में खीर अर्पित की गई तथा पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार कई बकरों और मुर्गों की बलि दी गई। पूजा से पूर्व सोमवार रात विशेष अनुष्ठान भी संपन्न हुआ।
विशेष अनुष्ठान ग्रामीणों के अनुसार रात्रि पूजा के बाद मड़ई पूजा किसी भी परिस्थिति में स्थगित नहीं की जाती, जबकि उससे पहले गांव में किसी की असामयिक मृत्यु होने पर पूजा की तिथि आगे बढ़ा दी जाती है। मंगलवार को मंजूरा गांव के कापसा थान और लिलोरी थान में भी पूजा-अर्चना की गई। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.