Bokaro News: मंगला आरती और पूर्णाहुति के साथ राणी सती दादी भादो महोत्सव संपन्न
बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: चास के लक्ष्मी नारायण मंदिर में मारवाड़ी पंचायत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री राणी सती दादी भादो महोत्सव का शुक्रवार को मंगला आरती और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। महोत्सव में मारवाड़ी समाज की विभिन्न इकाइयों के महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीनों दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दादी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंगला आरती, मावस की धोक, खीर-पूड़ा, सवामणी और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजनों में समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- Palamu News: श्री राणी सती मंदिर में भजन संध्या में देर रात तक गूंजे भक्ति गीत चास मारवाड़ी पंचायत की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.