Bokaro News: भारी बारिश के बीच जैप-4 में 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू
बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: जैप-4 बोकारो में बुधवार को भारी बारिश के बीच 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। बारिश के बावजूद पुलिस जवानों ने शानदार उद्घाटन परेड प्रस्तुत की। परेड में जवानों के अनुशासन और प्रदर्शन की मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सराहना की। उद्घाटन समारोह में जैप-4 के समादेष्टा ऋषव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह के दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्यामानंद मंडल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि राऔसुबल बोकारो के पुलिस उपाधीक्षक मो. साजिद जफर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि प्रतियोगिता 24 से 28 सितंबर तक जैप-4 परिसर में आयोजित की जा रही है। इसमें झारखंड के विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.