बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत के गागी न्यू बस स्टैंड निवासी सह भारत मोटर गैरेज के मालिक  विनोद कुमार( 45 वर्ष) का लंबी बीमारी से गुरुवार की रात्रि में असामयिक निधन हो गया। जानकारी अनुसार उसके शरीर में ब्लड नही बन रहा था। मृतक के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को चरगी स्थित मुक्तिधाम में कर दिया गया। मृतक अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अचानक हम सभी के बीच से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...