Bokaro News: भारत को जानो प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल का दबदबा, दोनों वर्गों में प्रथम
बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद उत्तर शाखा की ओर से शनिवार को केंद्रीय विद्यालय-1, सेक्टर-4 में भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बोकारो की 15 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर, दोनों वर्गों में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, डीपीएस सेक्टर-4 द्वितीय और चिन्मया विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) में भी एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। डीपीएस दूसरे और चिन्मया विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.