बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: चिन्मय विद्यालय बोकारो के स्वर्ण महोत्सव समारोह की शुरुआत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 41 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा और मूल्यों से विद्यार्थियों को जोड़ने का कार्य चिन्मय विद्यालय को अन्य संस्थानों से अलग पहचान देता है। समारोह में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक और गणमान्य लोग मौ...