Bokaro News: भाप देने के दौरान छह माह के बच्चे की मौत, चिकित्सक-कंपाउंडर पर लापरवाही का आरोप
बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एक निजी क्लीनिक में शनिवार को इलाज के दौरान छह माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक और कंपाउंडर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के सामने जमकर हंगामा किया। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। सूचना पर पहुंचे सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। चंदनकियारी निवासी विकास दास अपने बीमार छह माह के बच्चे को इलाज के लिए निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, चिकित्सक डॉ. ज्ञानेंद्र ने बच्चे को निमोनिया से ग्रसित बताते हुए पांच दिनों तक गर्म भाप देने की सलाह दी थी। शनिवार को भाप देने के दौरान कंपाउंडर की लापरवाही से बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि भाप देने के बाद कंपाउंडर पर्ची काटने लगा, इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद भी बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.