Bokaro News: भादो की बारिश से बेरमो का जनजीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाके जलमग्न
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: सावन कभी हल्की तो कभी-कभार लगातार बारिश के साथ विदा हुआ किंतु भादो में शुरुआत से ही बेरमो के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है। बेरमो कोयलांचल का हृदयस्थल फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में इस बारिश से रविवार से ही त्राहिमाम मचा हुआ है। शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। रहीमगंज, बाटा गली, शास्त्री नगर, पटेल नगर व ब्लॉक कॉलोनी के अलावा अन्य जगहों पर पानी घुस गया है। गली से लेकर आंगन से लेकर घर के कमरों तक में पानी प्रवेश कर गया है। ऐसे में इन इलाकों में काफी नुकसान हुआ। यहां के लोग दिन भर परेशान रहे। इनको घर आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, औद्योगिक प्रतिष्ठान सीसीएल, बीसीसीएल, डीवीसी व टीटीपीएस में कामकाज पर असर पड़ा। सरकारी-गैर सरकारी कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.