बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज की सहमति से ललपनिया मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष प्रमोद दास ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष में कोलेश्वर साव, प्यारेलाल महतो वसुरेश गिरि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री में सतपाल कुमार व चंदन उरांव की नियुक्ति की गई है। मंत्री में नेमधारी करमाली, मुकेश प्रसाद, मीनू देवी व संजय कुमार चौधरी को दायित्व दिया गया है। सूरज नायक को कोषाध्यक्ष, सुनील राम को मीडिया प्रभारी व अरुण कुमार उपाध्याय को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...