Bokaro News: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जैनामोड़ में स्वागत
बोकारो, नवम्बर 18 -- Bokaro News: झारखंड प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज का बुधवार को रांची से धनबाद जाने के क्रम में जैनामोड़ फोरलेन चौक स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में स्वागत किया गया। जरीडीह प्रखंड युवा मोर्चा के महामंत्री कृष्णा सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नई कमेटी का गठन कर युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। मौके पर विनोद कुमार महतो, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र राज, मनोज सिंह, जयनारायण मरांडी, सक्षम सिंह, रामदयाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जेएलकेएम की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.