बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो। भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज की सहमति से भाजपा माराफारी मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद लालु ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नई मंडल कमेटी की घोषणा की है। कमेटी गठन में सामाजिक संतुलन, पुराने और नए कार्यकर्ताओं के समन्वय, युवा चेहरों की भागीदारी तथा महिला प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। नई कमेटी में रामबिनय कुमार और शिव कुमार पांडेय को महामंत्री बनाया गया है। वहीं रामाधार यादव, संतोष वर्मा और मीना सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर लव तिवारी, देवला टुडू, मीना देवी और संजय शर्मा को नियुक्त किया गया है। कामेश्वर प्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा रामबिलास सिंह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जग्गू साह को मीडिया प्रभारी, रामबालक सिंह को सह मीडिया प्रभार...