बोकारो, सितम्बर 6 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रधान कार्यालय में रविवार को पेटरवार मंडल भाजपा की मासिक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पेटरवार मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने की। बैठक में मंडल एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी राजेश पांडेय एवं बोकारो के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक आयोजित करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्...