बोकारो, जुलाई 30 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। भाजपा बेरमो विधानसभा स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की बैठक बुधवार शाम बेरमो प्रखंड के कुरपनिया स्थित सामुदायिक भवन में जिला अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज की अध्यक्षता में की गई। जिला उपाध्यक्ष गिरिजा देवी ने संचालन किया। यहां मुख्य अतिथि बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद महतो व जगरनाथ राम, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद प्रजापति सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रवासी एवं प्रभारीगण उपस्थित थे। बैठक में बेरमो प्रखंड, फुसरो, अंगवाली, चंद्रपुरा व जरीडीह मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठन...