Bokaro News: भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का लिया निर्णय
बोकारो, जुलाई 5 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक प्रखंड के ओरदाना गांव स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने की। बैठक में मंडल एवं जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री की मन की बात बूथ स्तर पर सुनने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री संजय सिन्हा, जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्रहलाद महतो, लालमोहन नायक, अमर ज्योति बनर्जी, अवधेश कुमार सोनकर, राजेंद्र कुमार महतो, गणे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.