Bokaro News: भाजपा किसान मोर्चा ने मनाई भगवान बलराम जयंती, किसानों के सम्मान का दिया संदेश
बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय, जैनामोड़ में बुधवार को किसानों के आराध्य देवता भगवान बलराम की जन्म जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भगवान बलराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि भगवान बलराम शक्ति, परिश्रम, कृषि और किसान जीवन के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को धरती, खेती और अन्नदाता किसानों के प्रति सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान बलराम की जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और गौरव का पर्व है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बलराम जयंती को व्यापक स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.