बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार बाजार टांड स्थित भातीय जनता पार्टी के कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनायी गयी। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा के नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी एवं कृति के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बोकारो जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला कोषाध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, प्रहलाद महतो, शांतिलाल जैन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, पंकज कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद, प्रकाश रवानी, चंद्रशेखर महतो, कुमु मुंडा सहित अन्य भाजपा कार्यकर...