बोकारो, नवम्बर 10 -- राष्ट्रीय सम्मेलन और तैयारियां Bokaro News: ऐक्टू से सम्बद्ध अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 21-22 नवंबर को गिरिडीह जिला के सरिया में होगा। वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन का मुख्य स्लोगन होगा। सम्मेलन में देशभर से डेढ़ हजार प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे। झारखंड में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा आईरला से जुड़कर राज्य इकाई के रूप में काम कर रहा है। सम्मेलन में 1000 सदस्यों पर एक चयनित प्रतिनिधि होंगे। वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ व भाजपाई दलाल ज्ञानेश को सबक सिखाओ सम्मेलन का मुख्य नारा होगा। राष्ट्रीय सम्मेलन के खुले सत्र में हजारों की संख्या में झारखंड ग्रामीण मजदूर भाग लेगें। खुले सत्र को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई प्रमुख नेतागण संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन की तै...