Bokaro News: भाकपा नावाडीह अंचल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की
बोकारो, जुलाई 19 -- Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि। भाकपा नावाडीह अंचल परिषद की बैठक बिरसा मुंडा इंटर कॉलेज परिसर में चेतलाल महतो की अध्यक्षता में की गई। संचालन पोखन महतो ने किया। आगामी एक सितंबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च को सफल बनाने, अगस्त माह में पूरे नावाडीह प्रखंड में जनजागरण एवं पदयात्रा अभियान चलाने सहित विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने निर्णय लिया कि गैरमजरूआ जमीन की रसीद काटने की प्रक्रिया शुरू कराने, पेंक अस्पताल को अविलंब चालू कराने तथा प्रखंड के सभी विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला सचिव गणेश प्रसाद महतो, बेरमो अंचल सदस्य रामेश्वर साव, नुनुचंद महतो, डॉ अब्दुल कासिम, हनीफ अंसारी, रीतलाल महतो, जानकी महतो, रामचंद्र यादव, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.