Bokaro News: भव्य शोभायात्रा के साथ साध्वी द्वय का चातुर्मास प्रवेश
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय परिसर में विराजमान पूज्य साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती का गुरुवार को भव्य मंगल चातुर्मास प्रवेश हुआ। इस अवसर पर पेटरवार तेनुचौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन के समीप से बाजे-गाजे और धार्मिक जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चक्षु चिकित्सालय पहुंची। यहां साध्वी द्वय ने विधिवत मंगल चातुर्मास प्रवेश किया। चातुर्मास प्रवेश के उपरांत विक्की स्वाध्याय भवन में धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने चातुर्मास की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए धर्म, संयम, साधना और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चातुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.