Bokaro News: भरत कपूर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को मुरुबंदा स्थित अपने पैतृक आवास में अपने छोटे भाई भरत कपूर की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मंत्री सहित सैकड़ों लोगों ने स्व. कपूर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में परिवारजनों, निकट संबंधियों, क्षेत्रवासियों, ग्रामवासियों तथा अनेक गणमान्य लोगों ने स्व. भरत कपूर को नम आंखों से याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने अनुज को याद करते हुए कहा कि स्व....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.