बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: चंद्रपुरा थाना मैदान स्थित मौसीबाड़ी/गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की हर दिन आरती उतारी जा रही है तथा उनको तरह-तरह के भोग लगाए जा रहे हैं। संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। शनिवार की शाम भी आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा जय जगन्नाथ के नारे लगे। मौसीबाड़ी में सारे अनुष्ठान पुजारी संतोष पंडा व कैलाश पंडा संपन्न करा रहे हैं। रथयात्रा के दिन से भगवान अपने भाई व बहन संग मौसी के घर विश्राम कर रहे हैं। वे यहां पर आठ दिनों तक रहेंगे तथा स्वास्थ्य लाभ उठाएंगे। 9वें दिन 24 जुलाई को बाहुड़ा/लौटती रथयात्रा के साथ अपने घर स्टेशन रोड स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर वापस आएंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मौसीबाड़ी में आठ दिनों तक रहेंगे भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को ...