बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: भंडारीदह में ओवरलोड हाइवा पकड़ाया भंडारीदह/चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के ऐश पौंड से छाई लोड कर पेटरवार जा रहे हाइवा को भंडारीदह के निकट ग्रामीणों ने पकड़ा तथा उसे प्रशासन के हवाले किया। दो में क्षमता से अधिक छाई लदा था। बाद में बोकारो से आए परिवहन विभाग के एमवीआई निरीक्षक ने नियम के प्रतिकूल काम करने वाले दो ओवरलोड हाइवा पर जुर्माना लगाया। उल्लेखनीय है कि सीटीपीएस से छाई की ओवर लोड ढुलाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...