Bokaro News: बोल बम के जयघोष के साथ 61 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा नगरी के लिए रवाना
बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पवित्र सावन मास के अवसर पर पेटरवार प्रखंड के उत्तासारा पंचायत अंतर्गत अम्बाडीह सहित विभिन्न गांवों के 61 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए बाबा नगरी रवाना हुआ। नाव युवक कांवरिया संघ, अम्बाडीह के बैनर तले निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ 'बोल बम' के जयघोष लगाए। जत्थे में उत्तासारा, अम्बाडीह, दारिद, लुकैया, बांगा समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालु शामिल थे। कांवर यात्रा का नेतृत्व सृष्टि ठाकुर एवं अबोध कुमार नायक कर रहे हैं। यात्रा पर निकलने से पूर्व सभी कांवरियों ने उत्तासारा स्थित त्रिलोचन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- हर-हर बम-बम के जयघोष के बीच मंजिल की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.