Bokaro News: बोल बम के जयघोष के साथ देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के जामकुदर से दिनेश प्रसाद महतो के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था रविवार को बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व उपप्रमुख ज्योत्सना झा एवं समाजसेवी तपन कुमार झा ने कांवरियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। रवानगी से पूर्व सभी कांवरियों ने स्थानीय शिवालय में पूजा-अर्चना की और 'बोल बम' के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की। कांवरिये सोमवार को सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। ज्योत्सना झा ने कांवरियों की मंगलमय यात्रा की कामना की, जबकि तपन कुमार झा ने बाबा बैद्यनाथ से सभी की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना कांवरियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था ममता देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.