Bokaro News: बोकारो होमा टीम ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, लोगों को दिए स्वस्थ जीवन के टिप्स
बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में शनिवार को बोकारो होमा टीम की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व संस्था के वरीय सदस्य मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार और संजय गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शिविर के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता और अनुशासित दिनचर्या बेहद आवश्यक है। वरीय सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि कई सामान्य बीमारियों से घरेलू उपायों, पौष्टिक भोजन और नियमित दिनचर्या के माध्यम से भी बचाव एवं राहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.