बोकारो, अगस्त 28 -- Bokaro News: बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र में युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण और रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

इंटर्नशिप योजना विवरण प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तीसरे चरण के तहत संयंत्र में 69 युवाओं को नौ माह की इंटर्नशिप कराने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिमाह करीब नौ हजार रुपये मानदेय मिलेगा। इसका खर्च केंद्र सरकार और कंपनी के संयुक्त सहयोग से वहन किया जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को संयंत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा, जो आगे रोजगार हासिल करने में मददगार साबित हो सकता है।

प्रशिक्षण क्षेत्र योजना के तहत विद्युत, यांत्रिक, फिटर...