Bokaro News: बोकारो स्टील को आईएमसी में जमीनदाता साझेदार बनाने की पहल तेज
बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: बोकारो में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) में बोकारो इस्पात संयंत्र को जमीनदाता के रूप में साझेदार बनाने की पहल तेज हो गई है। इस संबंध में एमएसएमई एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष शशि भूषण के नेतृत्व में नगर सेवा के लैंड एंड रेवेन्यू महाप्रबंधक प्रिया कुमार सुधांशु से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजे गए अनुरोध पत्र की प्रतियां महाप्रबंधक को सौंपते हुए बीएसएल को प्रस्तावित विशेष प्रयोजन कंपनी (एसपीवी) में भागीदार बनाने का आग्रह किया। एसोसिएशन की ओर से पिछले दो वर्षों में आईएमसी के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से हुए पत्राचार और वहां से किए गए प्रयासों से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि झारखंड सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.