बोकारो, सितम्बर 13 -- Bokaro News: सदर अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में ओपीडी का निर्धारित समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक है, लेकिन कई चिकित्सक इस समय का पालन नहीं कर रहे हैं। शनिवार को पड़ताल के दौरान अधिकांश ओपीडी के चैंबर दोपहर 2.10 बजे तक ही खाली मिले। इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का कहना है कि सुबह निर्धारित समय पर कई चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचते हैं। वहीं, दोपहर में निर्धारित समय समाप्त होने से पहले ही चिकित्सक अपने चैंबर से निकल जाते हैं। पिंड्राजोरा से पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने बताया कि वह करीब सवा दो बजे कमरा नंबर नौ में पहुंचा, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। गार्ड से पूछने पर चिकित्सक के चले जाने की जानकारी म...