बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: बोकारो के विस्थापित परिवारों के स्थायी नियोजन की मांग को लेकर पहल तेज हो गई है। विधायक श्वेता सिंह ने 21 अक्टूबर को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति के अनुरूप 22 अक्टूबर को उपायुक्त बोकारो और बीएसएल के निदेशक प्रभारी को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में बोकारो इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए जमीन देने वाले विस्थापित परिवारों के पात्र सदस्यों को बीएसएल में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थायी नियुक्ति देने के लिए नियोजन नीति तैयार करने की मांग की गई है। इसके अलावा अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लगभग 1500 विस्थापित अभ्यर्थियों के स्थायी नियोजन और शेष 2828 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूरा कराकर नियुक्ति सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: विस्थापित प्रशिक्षुओं के नियोजन...