बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: बोकारो विकास फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह के पिता एवं भोजपुरी परिवार के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू रामाधार सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके सेक्टर-2बी स्थित आवास पर शुभचिंतकों और परिचितों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अंतिम संस्कार के लिए रविवार दोपहर करीब दो बजे उनके पार्थिव शरीर को सेक्टर-2बी स्थित आवास से चास मुक्ति धाम के लिए ले जाया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, परिचित, शुभचिंतक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भाजपा नगर मंत्री रेखा भदानी के पति प्रदीप भदानी का निधन लोगों ने नम आंखों से आरडी सिंह को अंतिम विदाई दी। गरगा घाट स्थित ...