Bokaro News: बोकारो वन प्रमंडल में रेंजरों के पद खाली
बोकारो, अक्टूबर 7 -- Bokaro News: गोमिया, अनंत कुमार। बोकारो वन प्रमंडल में वन क्षेत्र पदाधिकारियों और वनरक्षियों की कमी का असर वन प्रबंधन के साथ-साथ हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। प्रमंडल के गोमिया, तेनुघाट, पेटरवार, बेरमो, बोकारो और चास सहित छह वन क्षेत्रों में एक भी वन क्षेत्र पदाधिकारी की नियमित पदस्थापना नहीं है। सभी क्षेत्रों का काम प्रभार के भरोसे चल रहा है। बताया जाता है कि गिरिडीह, धनबाद और रामगढ़ के वन क्षेत्र पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं, बोकारो में जिला वन पदाधिकारी की भी नियमित पदस्थापना नहीं है। रामगढ़ के डीएफओ को बोकारो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अधिकारियों की कमी के बीच वन विभाग का मैदानी काम प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हाथियों के आतं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.