बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: बोकारो। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के शिवाजी ग्रुप एवं लक्ष्मीबाई ग्रुप, बोकारो की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। साथ ही देश की आजादी में उनके योगदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के सदस्य चिन्मय मुखर्जी, राखी कुमारी, काजल कुमारी एवं वर्षा कुमारी सहित स्टेशन मैनेजर नायक बाबू, डीटीआई एसके तिवारी और वेलफेयर इंस्पेक्टर लक्ष्मण स्वामी उपस्थित र...