Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर जदयू सांसद खीरू महतो का भव्य स्वागत
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: जदयू सांसद खीरू महतो रविवार को बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर सांसद का अभिनंदन किया। सांसद के स्टेशन पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां जुटे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने व जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की। सांसद खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास जारी रहेगा। मौके पर जदयू के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। स्टेशन परिसर में कुछ देर तक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.