Bokaro News: बोकारो में रायफल शूटिंग रेंज का उद्घाटन
बोकारो, जुलाई 21 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रायफल शूटिंग खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-3सी में शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अब बोकारो से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज निकलेंगे। झारखंड ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश लाल ने इसे बोकारो के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विद्यालय के सचिव राज कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में कई खेलप्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.