बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: झारखंड पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से बुधवार को सेक्टर-12 क्लब में झारखंड राज्य स्तरीय बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड के करीब 14 जिलों से पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के सचिव इंद्रजीत सिंह व सुभाष रजक ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में विजेता व पदक प्राप्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी व सम्मान दिया गया। 59 किलोग्राम भार वर्ग में हजारीबाग के प्रशांत प्रसाद ने स्वर्ण, बोकारो के धीरेंद्र ने रजत व बोकारो के प्रदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में बोकारो के सुभाष कुमार व जमशेदपुर के फाल्गुनी बरन घोष ने भी प्रदर्शन किया। 66 किलोग्...