बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 22 मामले प्राप्त हुए। लोक संवाद में अधिकांश भूमि संबंधी विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, बिजली, राशन कार्ड सहित अन्य जनहित से जुड़े मामले शामिल थे। उपायुक्त ने सभी मामलों को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। लोक संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े। यह भी पढ़े...