बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: दीपावली के अवसर पर रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मां काली की पूजा-अर्चना पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ की गई। पूजा पंडालों और मंदिरों में माता का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडितों के मंत्रोच्चार और वैदिक विधि-विधान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के सेक्टर-2डी स्थित मिथिला चौक के श्यामा माई मैथिली काली मंदिर में मैथिली कला मंच काली पूजा ट्रस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्री 1008 महाकाली पूजनोत्सव सोमवार देर रात महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ओरमांझी में धूमधाम से मनी दीपावली और काली पूजा वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक अनुष्ठान और भक्ति गीतों से पूरा म...