Bokaro News: बोकारो में तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो में सावन की तीसरी सोमवारी श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई। सुबह से ही शहर व आसपास के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल व दूध अर्पित किया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान का आयोजन किया गया। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से शिवालयों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बालीडीह थाना के समीप स्थित शिव मंदिर में तीसरी सोमवारी को लेकर विशेष अनुष्ठान किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव को जल अर्पित किया। कई भक्तों ने उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.