Bokaro News: बोकारो में छह 108 एंबुलेंस पांच महीने से खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: सड़क हादसों में घायल लोगों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए संचालित 108 एंबुलेंस सेवा बोकारो जिले में बदहाल स्थिति से गुजर रही है। जिले में चलने वाली कुल 28 एंबुलेंस में से छह पिछले करीब पांच महीने से अलग-अलग गैरेजों में खड़ी हैं। किसी एंबुलेंस में टायर की समस्या है, तो किसी को मामूली मरम्मत की जरूरत है। इसके बावजूद लंबे समय से इनकी मरम्मत नहीं होने से स्वास्थ्य सेवा पर असर पड़ रहा है। वहीं, आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार, जिले में 108 एंबुलेंस के जरिए प्रतिदिन 250 से अधिक मरीजों को निःशुल्क नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और सदर अस्पताल पहुंचाया जाता है। इनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.