Bokaro News: बोकारो में चल रहे विस्थापित आंदोलन का किया समर्थन
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: झारखंड राज्य विस्थापित समन्वय समिति की बैठक रविवार को सेक्टर-9 में संयोजक सुखनाथ लोहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बोकारो में चल रहे विस्थापितों के आंदोलन का समर्थन किया गया। साथ ही आगामी 25 अक्टूबर को दुमका में आयोजित विस्थापित कन्वेंशन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। सुखनाथ लोहरा ने कहा कि झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं के कारण लाखों परिवार विस्थापन की समस्या झेल रहे हैं। नियोजन, पुनर्वास और मुआवजे के मामले अब भी लंबित हैं। उन्होंने राज्य सरकार से विस्थापन आयोग का शीघ्र गठन करने सहित विस्थापितों की समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने भूख हड़ताल स्थल टू टैँक गार्डेन पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का समर्थन किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बीएसएल में नियोजन की मांग पर विस्थापित अप्रेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.