बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने बोकारो में आयोजित आर्चरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया। सोमवार को बोकारो परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ उसे निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के तहत जल्द ही सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले भी शुरू होंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुंडा ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- एमकेएम स्टेडियम में जूनियर तीरंदाजों ने साधा सटीक निशाना, पूर्व सीमए अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया उत्साह उन्ह...