Bokaro News: बोकारो में आज भी छाए रहेंगे बादल, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: मानसून की सक्रियता के बीच बोकारो में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 से 7 सितंबर तक वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बोकारो में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 5 और 6 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 तथा अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना है। 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। लगातार बादल और बारिश से जहां तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, वहीं उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.