Bokaro News: बोकारो में आज धूमधाम से मनेगी काली पूजा, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: दीपावली के अवसर पर रविवार को बोकारो जिले में मां काली की पूजा धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक काली पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, वहीं प्राचीन काली मंदिरों में विशेष अनुष्ठान की तैयारी है। रविवार की रात वैदिक रीति-रिवाज के साथ मां काली की पूजा-अर्चना होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने की संभावना है। बोकारो शहर के चंचनी स्थान और सिजुआ काली मंदिर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा चास, चंदनकियारी, कसमार, पेटरवार और जरीडीह सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित काली मंदिरों में पूजा की जाएगी। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट और धार्मिक अनुष्ठानों की भी व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.